Skip to main content

[Hindi] 3 Most Crucial Career Skills To Learn During Lockdown In India

लॉक डाउन देश में एक बड़ी चुनौती है| लॉक डाउन से बहुत से लोगों का करियर प्रभावित हो रहा है| ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे इस संकट की घड़ी में अपने करियर में मजबूती के साथ टिके रहें|

इस समय एसेंशियल सर्विसेज और सरकारी जॉब तो सुरक्षित हैं लेकिन प्राइवेट जॉब वालों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है|

अगर लॉक डाउन की वजह से आपके करियर पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही हैं|

लॉक डाउन के दौरान आप ये तीन महत्वपूर्ण स्किल्स सीख लें| इसको सीखने के बाद आप लॉक डाउन के दौरान अपने करियर में आने वाले नेगेटिव प्रभाव को काफी हद तक कम कर पाएंगे| इन स्किल्स से आपके करियर और बिज़नेस को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे और आगे आने वाली चुनौतियों से भी आप आसानी पर पार हो जायेंगे|

तो आइये जानते हैं ये तीन स्किल्स क्या हैं|

स्किल नंबर 1 - राइटिंग

स्किल नंबर 2 - सेलिंग

स्किल नंबर 3 - टीचिंग


अब आइये एक एक करके तीनों पर बात करते हैं -

राइटिंग - राइटिंग से मेरा मतलब बिज़नेस राइटिंग है| बिज़नेस राइटिंग बहुत ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं होती है| इसमें सामान्य बोलचाल के शब्दों का इस्तेमाल होता है| लेकिन इसमें अर्थ की स्पष्टता पर बहुत ज़्यादा फोकस होता है| बिज़नेस राइटिंग में मार्केटिंग कॉपी, एडवरटाइजिंग कॉपी, कस्टमर सर्विस, प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, ईमेल, प्रेजेंटेशन, प्रेस रिलीज़, ब्लोग्स, वेबसाइट कॉपी, क्लाइंट कम्युनिकेशन आता है|

अगर आप राइटिंग राइटिंग सीखना चाहते हैं तो udemy पर उच्च गुणवत्ता कई कोर्स अवेलेबल हैं| आप अपनी सुविधा के अनुसार सीख सकते हैं| इसके चार्ज भी ज़्यादा नहीं है| आप 500 रुपये में भी अपना पसंदिता कोर्स कर सकते हैं|

राइटिंग में अगर आप एडवांस्ड लेवल पर जाना चाहते हैं तो आप कॉपी राइटिंग भी सीख सकते हैं| यहाँ मैं  आपको तीन बुक रेकमेंड कर रहा हैं आप इनका अध्ययन ज़रूर करें|

1 - The Adweek Copywriting Handbook - by Joe Sugarman
2 - Web copy Sells  - by Maria Veloso
3 - The copywriters Guide to Getting Paid - by Roy Furr

स्किल नंबर 2 है - सेलिंग

अगर लॉक डाउन के कारण आपका करियर ख़त्म हो रहा है और आप नया जॉब या बिज़नेस को स्टार्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सेल्लिंग स्किल्स को ज़रूर सीखना चाहिए| सेल्लिंग एक ऐसा करियर हैं जिसमे कभी भी सॉर्टेज नहीं आ सकती| बिज़नेस जब जब संकट में होते हैं उन्हें अच्छे सेल्समैन या उच्च स्तर के मार्केटिंग मैनेजर की ज़रूरत होती हैं जो कंपनी को संकट से बाहर निकाल लें|

 सेल्लिंग स्किल को मास्टर करने के बाद आप बड़ी आसानी से सेल्स में जॉब कर सकते हैं या अपने बिज़नेस को सेल स्ट्रेटेजी और प्रोसेस डेवेलोप कर सकते हैं| Udemy पर सेल्लिंग स्किल पर भी कोर्स मौजूद हैं| आप अभी लॉक डाउन में किसी अच्छे कोर्स को खरीद के अपने मोबाइल पर ही सीखना शुरू कर सकते हैं|

अगर आप पढ़ने में रूचि  रखते हैं तो मैं आपको ये तीन बुक रेकमेंड करूँगा|

1 - How to Master the Art of Selling - by Tom Hopkins

2 - The Greatest Salesman in the World - by Og Mandino

3 - The Secret of Closing the Sale - by Zig Ziglar


आइये अब अंतिम स्किल के बारे में बात कर लेते हैं जो है - टीचिंग

क्या आप एक अच्छे टीचर हो?

अगर आपने टीचर के रूप में कोई जॉब नहीं किया तो आपको लग सकता है नहीं| लेकिन ऐसा नहीं है| अगर आप बोलते हैं लोग चाव से सुनते हैं तो इसका मतलब है कि आप चीज़ों को बेहतर तरीके से समझा सकते हैं|

टीचर होने का ये मतलब भी नहीं है कि आपको औपचारित तरीके से टीचर बनाना है| यहाँ पर मेरा मतलब सिर्फ इतना है कि आप कुछ ऐसा जानते हैं जो एक सामान्य जानकारी रखने वाले व्यक्ति से अलग और बेहतर है|

आप अपने ज्ञान को व्यवस्थित करके लोगों को ऑनलाइन शिक्षा दे सकते हैं| इस मामले में अगर कोई चीज़ आपको रोक सकते हैं तो वो है आपकी कल्पना| आप रचनात्मक बने और लोगों को समस्याओं को अपने टीचिंग के माध्यम से हल कर सकते हैं| अगर इसके लिए आपको आइडियाज चाहिए जो आप udemy पर जाकर कोर्स को देख सकते हैं| यहाँ पर आपको हर तरह के कोर्स मिल जायेंगे - फोटो ग्राफी, पेंटिंग, म्यूजिक, बिज़नेस, एनीमेशन, वेब, हैकिंग, ब्लॉगिंग और जो कुछ भी आप कल्पना कर सकते हैं| इसके लिए आप क्लिक बैंक की  सकते हैं वहां भी आपको बहुत से आइडियाज मिल जायेंगे|

अगर आपने अपने करियर के दौरान कुछ भी स्किल्स डेवेलोप की है तो आप फ्रीलांसिंग कर सकते हैं| आप फ्रीलान्स सलाहकार कंसलटेंट या कोच बन सकते हैं| आप लोगों से जुड़ने के लिए YouTube, Instagram, Facebook, Twitter और Tik tok का भी उपयोग कर सकते हैं|


अगर आप बिज़नेस और करियर में सफलता की बुलंदियां पाना चाहते हैं तो यहाँ दी जा रही 3 पुस्तकों को ज़रूर पढ़ें|

1. The Science of Getting Rich - by Wallace Wattles

2. Getting Things Done - by David Allen

3. Lazy Man's Way to Riches - by Joe Karbo 


इस ब्लॉग में कौन सा पार्ट आपको इंटरेस्टिंग लगा कमेंट में ज़रूर बताएं|










Comments

Popular posts from this blog

[Best Method] डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें?

डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें? क्या आप भी डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं? आज हर तरह के बिज़नेस को किसी न किसी रूप में डिजिटल मार्केटिंग करने की ज़रूरत होती है| इसके लिए मार्केट में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की काफी मांग है| अगर आप वेब डिज़ाइन, SEO, Social Media, PPC, ईमेल मार्केटिंग, आदि किसी भी स्किल में महारत हासिल कर लेते हैं तो आपके लिए करियर के असंख्य दरवाजे खुल जायेंगे| आप YouTube से फ्री में ये स्किल्स सीख सकते हैं| अगर आप Step-by-step इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सीखना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन कोर्स भी परचेस कर सकते हैं| लेकिन सीखने के बाद सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है कि कैसे अपने करियर की शुरुआत की जाए| सीख तो कोई भी सकता है लेकिन जब करियर स्टार्ट करने की बारी आती है तो काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है| बहुत थोड़ी कंपनी होती हैं जो फ्रेशर्स को जगह देती हैं| और अगर आपको जॉब मिल भी जाती हैं तो आपको सैलरी काफी काम मिलती है| अगर इंडिया की बात करें को डिजिटल मार्केटिंग की फील्ड में आपको शुरुआत में 4 से 8 हजार रूपये महीना तक की जॉब मिल सकती है| शुरुआत के नज़रिये से ये कोई बुरा न...

[Secret] Best way to Learn and Master Digital Marketing Skills

Do you also want to pursue a career in digital marketing? Today every type of business needs to do digital marketing in some form or the other. For this, there is a great demand for digital marketing experts in the market. If you have mastered any skill in web design, SEO, social media, PPC, email marketing, etc. then you will have innumerable career doors. You can learn these skills for free from YouTube. If you want to learn from industry experts step-by-step, then you can also do online course. But the biggest question arises after learning how to start your career. Anyone can learn, but when it comes to starting a career, many difficulties have to be faced. There is very little company that gives space to freshers. And even if you get a job, you get a lot of salary. If you talk about India, in the field of digital marketing, you can get a job from 4 to 8 thousand rupees in the beginning. It is not bad from the point of view of the beginning. You can earn from 12 to 15 thousa...