Skip to main content

[Best Method] डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें?

डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें?

क्या आप भी डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं? आज हर तरह के बिज़नेस को किसी न किसी रूप में डिजिटल मार्केटिंग करने की ज़रूरत होती है| इसके लिए मार्केट में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की काफी मांग है|

अगर आप वेब डिज़ाइन, SEO, Social Media, PPC, ईमेल मार्केटिंग, आदि किसी भी स्किल में महारत हासिल कर लेते हैं तो आपके लिए करियर के असंख्य दरवाजे खुल जायेंगे| आप YouTube से फ्री में ये स्किल्स सीख सकते हैं| अगर आप Step-by-step इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सीखना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन कोर्स भी परचेस कर सकते हैं|

लेकिन सीखने के बाद सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है कि कैसे अपने करियर की शुरुआत की जाए| सीख तो कोई भी सकता है लेकिन जब करियर स्टार्ट करने की बारी आती है तो काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है|

बहुत थोड़ी कंपनी होती हैं जो फ्रेशर्स को जगह देती हैं| और अगर आपको जॉब मिल भी जाती हैं तो आपको सैलरी काफी काम मिलती है| अगर इंडिया की बात करें को डिजिटल मार्केटिंग की फील्ड में आपको शुरुआत में 4 से 8 हजार रूपये महीना तक की जॉब मिल सकती है| शुरुआत के नज़रिये से ये कोई बुरा नहीं है| आप एक साल आते - आते 12 से 15 हजार तक भी कमा सकते हैं|

लेकिन मेरे नज़रिये में ग्रोथ के लिए कंपनी पर ही निर्भर रहने पर आपको डिजिटल मार्केटिंग के एक्सपेट होने के सही लाभ नहीं मिल पायेगा| 3 से 4 साल पूरा होते-होते आपको लगने लगेगा कि आपको अपनी प्रतिभा के अनुसार ग्रोथ नहीं मिल पा रही है| ऐसे में मैं आपको यहाँ एक बहुत ही शानदार तरीका बता रहा हूँ अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में करियर की शुरुआत में ही इस पर अमल करने करना शुरू कर देंगे तो 2-3 साल बाद आपकी ग्रोथ के लिए किसी कंपनी का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ेगा| क्लाइंट आपको खुद अप्रोच करेंगे और आप अपनी टर्मस पर काम करेंगे|

तो आइये जान लेते हैं क्या है वो तरीका|

लेकिन उससे पहले एक चेतावनी: ये तरीका वही लोग कर सकते हैं तो फोकस्ड और डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए समर्पित हैं| ये कोई "गेट रिच क्विक" स्कीम नहीं है| मेहनत आपको करनी होगी और कुछ मनी भी स्पेंड करने होगा| अगर आप ये करने के लिए तैयार नहीं हो तो ये तरीका आपके कोई काम नहीं आ पायेगा| जो चलिए जान लेते हैं वो तरीका क्या है|

दोस्तों डिजिटल मार्केटिंग  सीखने और अपने हुनर को स्थापित करने के लिए आपको शुरू करना होगा - एफिलिएट मार्केटिंग!

जी हाँ हर चीज को भूलिए और पहले afiliate marketing को सीखना और करना शुरू कीजिए| अगर affiliate marketing से एक बार आपके पास पैसा आ गया तो आप रुकने के नाम नहीं लेंगे|

Affiliate marketing करने के दौरान आप डिजिटल मार्केटिंग की सबसे महत्वपूर्ण 5 स्किल्स सीखेंगे| या कहें की आपको सीखना ही पड़ेगा वार्ना आप सफल नहीं हो पाएंगे| ये 5 स्किल्स क्या है आइये जानते हैं -

1. ट्रैफिक ( यूजर का आपकी वेबसाइट या सोशल मीडिया चैनल पर आना)
2. लीड जनरेशन ( ईमेल, फ़ोन और कस्टमर की डिटेल्स पाना)
3. ईमेल मार्केटिंग ( कस्टमर से रिलेशनशिप बिल्ड करना और प्रोडक्ट सेल करना)
4. कंटेंट स्ट्रेटेजी (आप SEO और एजुकेशनल मार्केटिंग सीखेंगे)
5. copy writing (किसी प्रोडक्ट या सर्विस को सेल करने की सबसे प्रभावी स्किल)

दोस्तों जब आप किसी कंपनी में SEO या सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते हो तो आपमें रिजल्ट लाने और सीखने के उतनी भूख नहीं होती| आप एक ही प्रकार के टास्क दिन भर दोहराते रहते हैं| आप अपने जॉब में कुछ कर पाएंगे या नहीं ये कईं बातों पर निर्भर करता है| ऐसे में आप जोखिम भी नहीं लेना चाहते और करियर की सुरक्षा को ही आप आपने अंतिम लक्ष्य मान लेते हैं| ऐसे में अपने स्किल को निखारने और फ़ैल होने के चांसेस भी आपके पास कम रहते हैं| आप डिजिटल मार्केटिंग की असली चुनौतियों से रूबरू नहीं हो पाते और उनसे लड़ने की क्षमता भी विकसित नहीं कर पाते|

लेकिन जैसे ही आप affiliate marketing में कूदते हैं आपको हर दिन नई समस्यों से दो दो हाथ करना पड़ता है| कुछ समय के बाद इसमें आपको मजा आने लगता है और जब इनकम आना शुरू होती है तो आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता|

तो जो लोग भी डिजिटल मार्केटिंग में पक्के खिलाड़ी बनाना चाहते हैं उन्हें आज से ही affiliate marketing में कूद जाना चाहिए| यहाँ पर affiliate marketing के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकता इसलिए अगली पोस्ट जल्द ही लिखूंगा|

धन्यवाद!           

Comments

Popular posts from this blog

[Hindi] 3 Most Crucial Career Skills To Learn During Lockdown In India

लॉक डाउन देश में एक बड़ी चुनौती है| लॉक डाउन से बहुत से लोगों का करियर प्रभावित हो रहा है| ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे इस संकट की घड़ी में अपने करियर में मजबूती के साथ टिके रहें| इस समय एसेंशियल सर्विसेज और सरकारी जॉब तो सुरक्षित हैं लेकिन प्राइवेट जॉब वालों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है| अगर लॉक डाउन की वजह से आपके करियर पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही हैं| लॉक डाउन के दौरान आप ये तीन महत्वपूर्ण स्किल्स सीख लें| इसको सीखने के बाद आप लॉक डाउन के दौरान अपने करियर में आने वाले नेगेटिव प्रभाव को काफी हद तक कम कर पाएंगे| इन स्किल्स से आपके करियर और बिज़नेस को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे और आगे आने वाली चुनौतियों से भी आप आसानी पर पार हो जायेंगे| तो आइये जानते हैं ये तीन स्किल्स क्या हैं| स्किल नंबर 1 - राइटिंग स्किल नंबर 2 - सेलिंग स्किल नंबर 3 - टीचिंग अब आइये एक एक करके तीनों पर बात करते हैं - राइटिंग - राइटिंग से मेरा मतलब बिज़नेस राइटिंग है| बिज़नेस राइटिंग बहुत ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं होती है| इसमें सामान्य बोलचाल के शब्दों का इस्...

[Secret] Best way to Learn and Master Digital Marketing Skills

Do you also want to pursue a career in digital marketing? Today every type of business needs to do digital marketing in some form or the other. For this, there is a great demand for digital marketing experts in the market. If you have mastered any skill in web design, SEO, social media, PPC, email marketing, etc. then you will have innumerable career doors. You can learn these skills for free from YouTube. If you want to learn from industry experts step-by-step, then you can also do online course. But the biggest question arises after learning how to start your career. Anyone can learn, but when it comes to starting a career, many difficulties have to be faced. There is very little company that gives space to freshers. And even if you get a job, you get a lot of salary. If you talk about India, in the field of digital marketing, you can get a job from 4 to 8 thousand rupees in the beginning. It is not bad from the point of view of the beginning. You can earn from 12 to 15 thousa...